Posts

Image
महराजगंज जिले के जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार आय दिन सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कार्य करने की अपील कर रहे हैं । सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए राशन का वितरण कराएं- जिलाधिकारी  जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अथवा अन्य योजना के तहत  जनपद में वितरण किए जा रहे राशन के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन प्रत्येक दशा में कराना सुनिश्चित करें l इसके साथ ही प्रत्येक उचित दर दुकान पर सैनिटाइजर,साबुन व मास्क आदि की भी उपलब्धता को सुनिश्चित कराएं l उन्होंने यह भी कहा कि जिन कोटेदारों के विरुद्ध अनियमितता की शिकायत मिले, तो उनके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए l जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जिले में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कुल 500896 लाभार्थियों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम की दर से निशुल्क चावल दिया जा रहा है l 18 अप्रैल तक 263062 कार्ड धारको में कुल 55821 कुंतल नि:शुल्क चावल का वितरण किया जा चुका है l शेष  को शीघ्र वितरण के निर्देश दिए गए ...
Image
आवश्यक वस्तुओं की दुकानें अब खुलेगी मध्यान्ह 12:00 बजे तक  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी खुलेंगे l महराजगंज, 19 अप्रैल/ जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार ने बताया कि  कोरोना  वायरस की रोकथाम के दृष्टिगत लागू किए गए लॉकडाउन में खुलने वाले आवश्यक वस्तुओं यथा मेडिकल, किराना,   दूध, फल, भाजी, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, कृषि उत्पाद, खाद्य सामग्री, पेयजल, डाटा सेंटर, आईटी से संबंधित सेवाएं, एटीएम, बैंक, ई-कॉमर्स, अंडा, मीट, बीमा कंपनियां, नेटवर्क सर्विस, टेलीफोन, पशु चिकित्सा एवं आहार  आदि आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठान 20 अप्रैल से अब प्रातः 6:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक खुलेंगे l इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी 20 अप्रैल से पूर्व की भांति संचालित होंगे l जिलाधिकारी ने जन सामान्य से इस दौरान सामाजिक दूरी बनाते हुए आवश्यकतानुसार ही घर से बाहर निकलने की अपील की है l
Image
महाराजगज 20 अप्रैल। आज कोटा राजस्थान से जनपद में तीन बस छात्रों को लेकर पहुची। जिला कारागार के समीप बने कोरेंटाईन सेंटर में उन्हें ठहराया गया। जानकारी मिलते ही सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया पहुचे और बच्चों का हाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को जलपान कराया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिनग का पालन भी किया गया। विधायक ने कहाकि हमारे जनपद के होनहार बच्चे शिक्षा अर्जन हेतु कोटा गए थे ।वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इनके समक्ष संकट उतपन्न हुआ ,तो हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश के कोटा में फसे बच्चों को वापस बुलाने का साहसिक निर्णय लिया परिणामस्वरूप आज हमारे बच्चे अपने जनपद में आये है। विधायक ने राजस्थान सरकार को घेरते हुए कहाकि राजस्थान सरकार ने दूसरे प्रदेशों से गए बच्चों के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया।हमारे बच्चों को उनके हाल पर छोड़ दिया ,बच्चों के समक्ष लॉक डाउन के कारण भोजन का संकट उतपन्न हो गया। राजस्थान सरकार बच्चों को भजन तक नही दे सकी । बच्चों ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से  हम सब तक   व फोन के माध्यम से अपने परिवार को बताया।हमारी सरकार ने इसे गंभीरता से लिय...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पिता की हालत गंभीर

Image
*उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गम्भीर, एम्स में भर्ती* उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गम्भीर बनी हुई है।  तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या है। अस्पताल सूत्र के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रख गया है। रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया है।

जज़्बा देखिये इनका जहाँ मुठ्ठी भर लोग पूरे देश के फाइटर को पथ्थर मार रहे हैं

Image
जहाँ देश मे मुठ्ठी भर लोग कोरोना फाइटर को पत्थर मार रहे हैं वहीं ये जज़्बा उन लोगों को संदेश दे रहा है देश की देश के आन बान शान के लिये लड़िये न की कोरोना की लड़ाई लड़ रहे फाइटर से लड़िये... रई, रई, रई  बहरिया ए चाचा बड़ा डर लागे। कोरोना से तू बच के रहा। गुड्डू खान ने नागरिकों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिये अनूठी पहल की नगर पालिका परिषद नौतनवा अध्यक्ष *गुड्डू खान* ने नागरिकों से लाकडाउन का पालन कराने के लिए गुरूवार को  एक अनूठी पहल शुरू कर दी। पालिका प्रशासन लोकगीत के माध्यम से नागरिकों को लाकडाउन का पालन करने को प्रेरित कर रही है। इसके लिये लोकगीत गायिका राधा श्रीवास्तव द्वारा गाया गया एक लोकगीत जो कि अमित रंजन श्रीवास्तव द्वारा लिखी हुई है। उसे अपने सभी प्रचार वाहनों पर बजवाना शुरू कर दिया। उक्त गीत के बोल रई रई,रई बहरिया ए भइया बड़ा डर लागे। कोरोना से तू बच के रहा लोगों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इस गीत में लाकडाउन का पालन करने तथा बचाव के उपायों को अत्यंत ही कर्णप्रिय आवाज़ गायिका ने दिया है। लाकडाउन का पालन कराने के लिए नित्य नये नये तरीके इजाद करने का प...
Image
महराजगंज.. 919845600  सरकार हर गरीब को मुफ्त में अनाज देने का कदम उठाया है वही महराजगंज सिंदुरिया में कोटेदार रविन्द्र गुप्ता  की इतनी मनमानियां देखने को मिली कि हद हो गई जब 10 साल का मासूम अपना राशन लेने पहुँचा तो कोटेदार ने तो उसकी 10 किलो चावल ही कम कर डाला पर जब न्यूज़ इंडिया की नज़र उस मासूम पर गई   तो कोटेदार को बुलाकर फ़िर से मासूम के फिंगर को लगवाया गया जिसमें 6 यूनिट दिखा जिसके बाद उसे कोटेदार से 30 किलो चावल दिलवाया गया ये कहानी अकेले मासूम बिक्की निषाद की नही बल्कि कोटेदार रविन्द्र गुप्ता के हर कार्ड धारक की कहानी है जो न्यूज़ इंडिया से चीख़ कर अपना दर्द बयां कर रहे थे कोटेदार रविन्द्र गुप्ता पर इतना ही आरोप नही है बल्कि कार्ड धारकों से वो  1 या 2 रुपये प्रति किलो की दर से एक्स्ट्रा चार्ज धुलाई का कह कर लेते हैं अब सिंदुरिया बीके रविन्द्र गुप्ता की अकेली कहानी नही है बल्कि लखमीपुर खुर्द के अजय शंकर गुप्ता जैसे कई दबंग कोटेदारों की है अब ऐसे में कैसे उम्मीद करेगी सरकार की घर ग़रीब के घर ये राशन पहुचाएंगे या फ़िर उनकी बची खुची पूँजी पर डांका डालेंगे ।

डी एम साहब एक नज़र इधर भी...

Image
साहब ज़रा इन्हें देखें इनसे उम्मीद करते हैं आप सोशल डिस्टेंस की जो बिना अपने जान की परवाह किये बिना आपस मे मर मिट रहे हैं कब सड़क से कोई गाड़ी गुज़रे और इन्हें ठोकर मार दे ये देखते हुए भी बैंक के कर्मचारी खड़े है वही नीले शर्ट में जो सभी से पासबुक माँग रहे हैं न कि सोशल डिस्टेंस की मांग कर रहे हैं अब ऐसे में आप क्या उम्मीद करेंगे अपनी जनता से।