महाराजगज 20 अप्रैल। आज कोटा राजस्थान से जनपद में तीन बस छात्रों को लेकर पहुची। जिला कारागार के समीप बने कोरेंटाईन सेंटर में उन्हें ठहराया गया। जानकारी मिलते ही सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया पहुचे और बच्चों का हाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को जलपान कराया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिनग का पालन भी किया गया। विधायक ने कहाकि हमारे जनपद के होनहार बच्चे शिक्षा अर्जन हेतु कोटा गए थे ।वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इनके समक्ष संकट उतपन्न हुआ ,तो हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश के कोटा में फसे बच्चों को वापस बुलाने का साहसिक निर्णय लिया परिणामस्वरूप आज हमारे बच्चे अपने जनपद में आये है। विधायक ने राजस्थान सरकार को घेरते हुए कहाकि राजस्थान सरकार ने दूसरे प्रदेशों से गए बच्चों के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया।हमारे बच्चों को उनके हाल पर छोड़ दिया ,बच्चों के समक्ष लॉक डाउन के कारण भोजन का संकट उतपन्न हो गया। राजस्थान सरकार बच्चों को भजन तक नही दे सकी । बच्चों ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से  हम सब तक   व फोन के माध्यम से अपने परिवार को बताया।हमारी सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और अपनी बसे लगाकर अपने प्रदेश के बच्चों को वापस बुलाया। यह बच्चे हमारे भविष्य है इनके साथ राजस्थान सरकार ने अन्याय किया है।

Comments

Popular posts from this blog

बच्चों के दिल देखें आप

बस्ती में 3 महीने बच्चे में कोरोना

डी एम साहब एक नज़र इधर भी...