महराजगंज जिले के जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार आय दिन सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कार्य करने की अपील कर रहे हैं ।
सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए राशन का वितरण कराएं- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अथवा अन्य योजना के तहत जनपद में वितरण किए जा रहे राशन के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन प्रत्येक दशा में कराना सुनिश्चित करें l इसके साथ ही प्रत्येक उचित दर दुकान पर सैनिटाइजर,साबुन व मास्क आदि की भी उपलब्धता को सुनिश्चित कराएं l उन्होंने यह भी कहा कि जिन कोटेदारों के विरुद्ध अनियमितता की शिकायत मिले, तो उनके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए l जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जिले में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कुल 500896 लाभार्थियों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम की दर से निशुल्क चावल दिया जा रहा है l 18 अप्रैल तक 263062 कार्ड धारको में कुल 55821 कुंतल नि:शुल्क चावल का वितरण किया जा चुका है l शेष को शीघ्र वितरण के निर्देश दिए गए हैं l

Comments
Post a Comment