Posts

Showing posts from April, 2020
Image
महराजगंज जिले के जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार आय दिन सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कार्य करने की अपील कर रहे हैं । सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए राशन का वितरण कराएं- जिलाधिकारी  जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अथवा अन्य योजना के तहत  जनपद में वितरण किए जा रहे राशन के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन प्रत्येक दशा में कराना सुनिश्चित करें l इसके साथ ही प्रत्येक उचित दर दुकान पर सैनिटाइजर,साबुन व मास्क आदि की भी उपलब्धता को सुनिश्चित कराएं l उन्होंने यह भी कहा कि जिन कोटेदारों के विरुद्ध अनियमितता की शिकायत मिले, तो उनके विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाए l जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जिले में अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी के कुल 500896 लाभार्थियों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम की दर से निशुल्क चावल दिया जा रहा है l 18 अप्रैल तक 263062 कार्ड धारको में कुल 55821 कुंतल नि:शुल्क चावल का वितरण किया जा चुका है l शेष  को शीघ्र वितरण के निर्देश दिए गए ...
Image
आवश्यक वस्तुओं की दुकानें अब खुलेगी मध्यान्ह 12:00 बजे तक  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी खुलेंगे l महराजगंज, 19 अप्रैल/ जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार ने बताया कि  कोरोना  वायरस की रोकथाम के दृष्टिगत लागू किए गए लॉकडाउन में खुलने वाले आवश्यक वस्तुओं यथा मेडिकल, किराना,   दूध, फल, भाजी, पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस, कृषि उत्पाद, खाद्य सामग्री, पेयजल, डाटा सेंटर, आईटी से संबंधित सेवाएं, एटीएम, बैंक, ई-कॉमर्स, अंडा, मीट, बीमा कंपनियां, नेटवर्क सर्विस, टेलीफोन, पशु चिकित्सा एवं आहार  आदि आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठान 20 अप्रैल से अब प्रातः 6:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक खुलेंगे l इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी 20 अप्रैल से पूर्व की भांति संचालित होंगे l जिलाधिकारी ने जन सामान्य से इस दौरान सामाजिक दूरी बनाते हुए आवश्यकतानुसार ही घर से बाहर निकलने की अपील की है l
Image
महाराजगज 20 अप्रैल। आज कोटा राजस्थान से जनपद में तीन बस छात्रों को लेकर पहुची। जिला कारागार के समीप बने कोरेंटाईन सेंटर में उन्हें ठहराया गया। जानकारी मिलते ही सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया पहुचे और बच्चों का हाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को जलपान कराया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिनग का पालन भी किया गया। विधायक ने कहाकि हमारे जनपद के होनहार बच्चे शिक्षा अर्जन हेतु कोटा गए थे ।वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इनके समक्ष संकट उतपन्न हुआ ,तो हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश के कोटा में फसे बच्चों को वापस बुलाने का साहसिक निर्णय लिया परिणामस्वरूप आज हमारे बच्चे अपने जनपद में आये है। विधायक ने राजस्थान सरकार को घेरते हुए कहाकि राजस्थान सरकार ने दूसरे प्रदेशों से गए बच्चों के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया।हमारे बच्चों को उनके हाल पर छोड़ दिया ,बच्चों के समक्ष लॉक डाउन के कारण भोजन का संकट उतपन्न हो गया। राजस्थान सरकार बच्चों को भजन तक नही दे सकी । बच्चों ने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया के माध्यम से  हम सब तक   व फोन के माध्यम से अपने परिवार को बताया।हमारी सरकार ने इसे गंभीरता से लिय...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पिता की हालत गंभीर

Image
*उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गम्भीर, एम्स में भर्ती* उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गम्भीर बनी हुई है।  तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या है। अस्पताल सूत्र के मुताबिक वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती हैं। गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। फिलहाल उन्हें वेंटीलेटर पर रख गया है। रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया है।

जज़्बा देखिये इनका जहाँ मुठ्ठी भर लोग पूरे देश के फाइटर को पथ्थर मार रहे हैं

Image
जहाँ देश मे मुठ्ठी भर लोग कोरोना फाइटर को पत्थर मार रहे हैं वहीं ये जज़्बा उन लोगों को संदेश दे रहा है देश की देश के आन बान शान के लिये लड़िये न की कोरोना की लड़ाई लड़ रहे फाइटर से लड़िये... रई, रई, रई  बहरिया ए चाचा बड़ा डर लागे। कोरोना से तू बच के रहा। गुड्डू खान ने नागरिकों से लॉकडाउन का पालन कराने के लिये अनूठी पहल की नगर पालिका परिषद नौतनवा अध्यक्ष *गुड्डू खान* ने नागरिकों से लाकडाउन का पालन कराने के लिए गुरूवार को  एक अनूठी पहल शुरू कर दी। पालिका प्रशासन लोकगीत के माध्यम से नागरिकों को लाकडाउन का पालन करने को प्रेरित कर रही है। इसके लिये लोकगीत गायिका राधा श्रीवास्तव द्वारा गाया गया एक लोकगीत जो कि अमित रंजन श्रीवास्तव द्वारा लिखी हुई है। उसे अपने सभी प्रचार वाहनों पर बजवाना शुरू कर दिया। उक्त गीत के बोल रई रई,रई बहरिया ए भइया बड़ा डर लागे। कोरोना से तू बच के रहा लोगों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इस गीत में लाकडाउन का पालन करने तथा बचाव के उपायों को अत्यंत ही कर्णप्रिय आवाज़ गायिका ने दिया है। लाकडाउन का पालन कराने के लिए नित्य नये नये तरीके इजाद करने का प...
Image
महराजगंज.. 919845600  सरकार हर गरीब को मुफ्त में अनाज देने का कदम उठाया है वही महराजगंज सिंदुरिया में कोटेदार रविन्द्र गुप्ता  की इतनी मनमानियां देखने को मिली कि हद हो गई जब 10 साल का मासूम अपना राशन लेने पहुँचा तो कोटेदार ने तो उसकी 10 किलो चावल ही कम कर डाला पर जब न्यूज़ इंडिया की नज़र उस मासूम पर गई   तो कोटेदार को बुलाकर फ़िर से मासूम के फिंगर को लगवाया गया जिसमें 6 यूनिट दिखा जिसके बाद उसे कोटेदार से 30 किलो चावल दिलवाया गया ये कहानी अकेले मासूम बिक्की निषाद की नही बल्कि कोटेदार रविन्द्र गुप्ता के हर कार्ड धारक की कहानी है जो न्यूज़ इंडिया से चीख़ कर अपना दर्द बयां कर रहे थे कोटेदार रविन्द्र गुप्ता पर इतना ही आरोप नही है बल्कि कार्ड धारकों से वो  1 या 2 रुपये प्रति किलो की दर से एक्स्ट्रा चार्ज धुलाई का कह कर लेते हैं अब सिंदुरिया बीके रविन्द्र गुप्ता की अकेली कहानी नही है बल्कि लखमीपुर खुर्द के अजय शंकर गुप्ता जैसे कई दबंग कोटेदारों की है अब ऐसे में कैसे उम्मीद करेगी सरकार की घर ग़रीब के घर ये राशन पहुचाएंगे या फ़िर उनकी बची खुची पूँजी पर डांका डालेंगे ।

डी एम साहब एक नज़र इधर भी...

Image
साहब ज़रा इन्हें देखें इनसे उम्मीद करते हैं आप सोशल डिस्टेंस की जो बिना अपने जान की परवाह किये बिना आपस मे मर मिट रहे हैं कब सड़क से कोई गाड़ी गुज़रे और इन्हें ठोकर मार दे ये देखते हुए भी बैंक के कर्मचारी खड़े है वही नीले शर्ट में जो सभी से पासबुक माँग रहे हैं न कि सोशल डिस्टेंस की मांग कर रहे हैं अब ऐसे में आप क्या उम्मीद करेंगे अपनी जनता से।

महराजगंज जिले में जिलाधिकारी ने दिये निर्देश ग़रीबो तक पहुचाए राशन ...कोटेदार

Image
पल्लवी त्रिपाठी..  महराजगंज जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार ने बताया कि जनपद में  कुल 500931 कार्ड धारकों के सापेक्ष 462682 कार्डधारको में  ई-पास मशीन के माध्यम से बायोमेट्रिक विधि द्वारा वितरण कराया गया जो कुल 92.36 है इसमें 223103 लाभार्थियों में निशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया गया वही  जिलाधिकारी  डॉक्टर उज्जवल कुमार ने बताया कि माह अप्रैल में सभी कार्ड धारकों में निशुल्क चावल का 5 किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से किए जाने हेतु सभी उचित दर विक्रेताओं को निकासी दी जा चुकी है, जिसका वितरण  कार्डधारको में 15 अप्रैल से किया जा रहा है  l अब तक कुल 60 936 कार्ड धारकों को निशुल्क चावल का वितरण किया जा चुका है l

उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया आंकड़ा..

लखनऊ यूपी सरकार ने आंकड़ा जारी किया   यूपी में 48 जिलों में फैला कोरोना वायरस यूपी में अबतक 805 कोरोना पॉजिटिव लखनऊ में 25 नए कोरोना केस आए लखनऊ में 100 कोरोना पॉजिटिव केस आगरा में 18 नए कोरोना केस आए आगरा में अबतक 167 कोरोना पॉजिटिव नोएडा में 12 नए कोरोना पॉजिटिव नोएडा में अबतक 92 कोरोना पॉजिटिव कानपुर में 4 नए कोरोना केस, कुल 22 मेरठ में 4 नए कोरोना केस, कुल 69 बिजनौर में 4 नए कोरोना केस, कुल 13 उन्नाव में एक, कन्नौज में 4 कोरोना केस संतकबीरनगर में एक, मैनपुरी में 2 केस मिले यूपी में 48 जिलों में फैला कोरोना वायरस

उत्तर प्रदेश के महराजगंज के लिये अभी तक कि बड़ी ख़बर

Image
महराजगंज, 16 अप्रैल/ जिलाधिकारी डॉक्टर उज्जवल कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस  के संक्रमण की गंभीरता के दृष्टिगत 15  अप्रैल को 6 नमूने पॉजिटिव के रिपीट किए गए थे, जिनकी जांच  रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, जांच में सभी नेगेटिव पाए गए है l

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी खबर देखे अपने ब्लॉग पर पल्लवी त्रिपाठी के साथ

Image
यूपी में जल्दी ही शराब और बीयर की बिक्री शुरू की जाएगी, सरकार ने 20 अप्रैल से शराब और बीयर के उत्पादन की अनुमति प्रदान कर दी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यू मनाया जाता है

19वीं सदी तक आते-आते महिलाओं ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखानी शुरू कर दी थी। अपने अधिकारों को लेकर सुगबुगाहट पैदा होने के बाद 1908 में 15000 स्त्रियों ने अपने लिए मताधिकार की मांग दुहराई। साथ ही उन्होंने अपने अच्छे वेतन और काम के घंटे कम करने के लिए मार्च निकाला। यूनाइटेड स्टेट्स में 28 फरवरी 1909 को पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार सबसे पहले जर्मनी की क्लारा जेडकिंट ने 1910 में रखा। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर देश की महिलाओं को अपने विचार को रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की योजना बनानी चाहिए। इसके मद्देनजर एक सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें 17 देशों की 100 महिलाओं ने भाग लिया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने पर सहमति व्यक्त की। 19 मार्च 1911 को आस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। उसके बाद 1913 में इसे बदल कर 8 मार्च कर दिया। 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहली बार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।

चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्मदिन

चंदगुप्त मौर्य का जन्म 340 ई. पूर्व में मैरिय अथवा मौर्य वंश के क्षत्री कुल में बिहार के पाटली पुत्र स्थान पर हुआ था।

वन महोत्सव

वन महोत्सव जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है और ऐसे 1965 में नही 1950 में भारत के केंद्रीय मंत्री कुलपति डॉ के एम मुंशी ने शुरू किया था जो आज एक वन महोत्सव का एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

राजधानी की बड़ी खबर...

Lucknow Pallavi Tripathi... *लखनऊ का सदर इलाका बना प्रदेश का सबसे बड़ा कोरोना hotspot* *अब तक सदर इलाके से मिल चुके हैं 59 कोरोना संक्रमित लोग* *12 जमातियों के एक साथ मिलने से शुरू हुआ सिलसिला संक्रमण का अभी भी जारी* *उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट केंद्र बना लखनऊ का सदर इलाका* संक्रमण को देखते हुए *सदर के हर घर के एक व्यक्ति का होगा कोरोना टेस्ट* *सबसे पहले सदर इलाके को किया गया था सील। अब हर घर में किया जाएगा टेस्ट*

राजधानी में कोरोना की संख्या में मरीजों की हो रही है बढ़ोतरी

लखनऊ केजीएमयू में जाँच किये गए 806 sample में 45 positive निकले 1. 60 वर्षीय पुरूष जिला अस्पताल सीतापुर में भर्ती 2. 16 वर्षीय युवती 3. 9 वर्षीय बालिका 4. 11 वर्षीय बालिका 5. 11 वर्षीय बालिका 6. 18 वर्षीय युवक 7. 30 वर्षीय पुरुष 8. 75 वर्षीय पुरुष 9. 19 वर्षीय युवक 10. 29 वर्षीय पुरुष 11. 42 वर्षीय पुरुष 12. 35 वर्षीय पुरुष 13. 28 वर्षीय पुरूष 14. 30 वर्षीय पुरुष 15. 19  वर्षीय युवक 16. 47  वर्षीय पुरुष 17. 32  वर्षीय महिला 18. 42 वर्षीय पुरुष 19. 35 वर्षीय पुरुष 20. 75 वर्षीय पुरुष 21. 45 वर्षीय पुरुष 22. 25 वर्षीय पुरुष 23. 18 वर्षीय युवक 24. 16 वर्षीय युवक 25. 30 वर्षीय युवक 26. 44 वर्षीय पुरुष 27. 28 वर्षीय महिला 28. 35 वर्षीय पुरुष 29. 38 वर्षीय पुरुष 30. 56 वर्षीय महिला 31. 70 वर्षीय महिला 32. 45 वर्षीय पुरुष CMO लखनऊ के पास जानकारी है 33. 40 वर्षीय महिला 34. 33 वर्षीय पुरुष 35. 42 वर्षीय पुरुष 36. 24 वर्षीय युवती 37. 38 वर्षीय पुरुष 38. 23 वर्षीय युवती 39. 28 वर्षीय पुरूष 40. 49 वर्षीय पुरुष 41. 22 वर्षीय युवती 4...

ज़रा इस तस्वीर को देखे आप कही आप भी....

Image

देश के प्रधानमंत्री जी के अपील को तो ग़ौर करें और अपने घरों में रहें

Image

देश के हालात और बेवकूफो के करतूत आप देख कर दंग रह जाएंगे इस तस्वीर द्वारा

Image

रामायण के कुछ तथ्य जानिये

दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक रामानंद सागर कृत रामायण के बारे में सोशल मीडिया व अन्य स्रोतों से मुझे जो पता चला है उनमें से कुछ महत्वपूर्ण रोचक बातें आपके साथ साझा कर रहा हूं। 1- रामानंद सागर कृत रामायण” को “MYTHOLOGICAL SERIAL”के रुप में जून 2003 को लिमका बुक रिकार्ड में नाम दर्ज कर लिया गया था । 2-रामायण में जब जूनियर कलाकारों की जरूरत पड़ती थी तो ढोल नगाड़े बजाकर गांव गांव जाकर कलाकार भर्ती किए जाते थे 3- पाँच महाद्वीपों में दिखाई जाने वाली रामायण को विश्व भर में 65 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा था। 4-हर हफ्ते रामायण की ताजा कैसेट्स दूरदर्शन ऑफिस पर भेजे जाते थे कहीं बाहर तो यह कैसेट प्रसारण से आधे घंटे पहले ही दफ्तर पहुंचते थे। 5-जब रामायण में रावण की मृत्यु होती है तो रावण का पात्र अरविंद त्रिवेदी के गांव में शोक मनाया जाता है। 6- रामायण” भारत का पहला एकमात्र ऐसा धारावाहिक था । जो 45 मिनट Broadcast  होता था । बाकी अन्य सिरियल 30 मिनट ही प्ले होते थे वो भी विज्ञापन के साथ । 7-  भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त “रामायण” का पहला ऐपीसोड भारतीय स...

कोरोना से बचना है तो घरों में रहना पड़ेगा

coronavirusindia भारत मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10000 पार हुआ, CoronaUpdate अब तक का अपडेट CoronavirusPandemik *विश्व मे अब तक* कुल केस - 1872073 ठीक हुए - 441323 मृत्यु - 116098 *भारत....* कुल केस - 10075 ठीक हुए - 1178 मृत्यु - 341

बच्चों के दिल देखें आप

Image
चेयरमैन अंकल हमारी गुल्लक डीएम अंकल तक पहुँचा दीजिये,हम भी गरीबों कि मदद करना चाहते हैं """""""""""""""""""""""""""""""""" चेयरमैन अंकल हमारी गुल्लक डीएम अंकल तक पहुँचा दीजिये,हम भी गरीबों की मदद करना चाहते हैं ये बाते नौतनवा के तीन बच्चे सोमवार को अपनी गुल्लक नगर पालिका परिषद नौतनवा अध्यक्ष *गुड्डू खान* को सौंपते हुए कही। घनश्याम नगर निवासी सान्वी प्रजापति तथा गांधी नगर के एमान खान और मोहम्मद जैद खान आगे आए। इन बच्चों ने कोरोना महामारी मे अपने कार्यो से आइकान बनकर उभरे नगर पालिका परिषद नौतनवा अध्यक्ष गुड्डू खान को फोन कर अपने घरों पर बुलाया और अपनी गुल्लक उन्हे सौंप कर कहा कि वे भी संकट के समय जरूरतमंदो की मदद करना चाहते हैं।प्लीज उनका गुल्लक डीएम अंकल तक पहुँचा दे। बच्चों के इस आग्रह को सुनकर *गुड्डू खान* भाव विभोर हो गये उनकी आंखो में खुशी के आंसू छलक गये। रुंधे हुए गले से उन्होंने बच्चों को शुक्रिया कहा। बच्चों...

बस्ती में 3 महीने बच्चे में कोरोना

Image
बस्ती से बड़ी खबर ,,,,,, 3 महीने के बच्चे का कोरोना निकला पॉज़िटिव कोतवाली थाना छेत्र के मिल्लत नगर में पाया गया पॉजिटिव बच्चा ,जिन परिवारों का पहले से आया है पॉज़िटिव उसी का रिश्तेदात बताया जा रहा बच्चा , कुल बस्ती में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 14  जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने इसकी किया पुष्टि

लखनऊ में दो दिन दवा बाज़ार भी बन्द

Image
लखनऊ। लखनऊ की मेडिसिन मार्केट कल से 2 दिन के लिए बंद। मेडिसिन मार्केट एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को दी सूचना। नजीराबाद में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए जाने के बाद लिया गया निर्णय। 15 और 16 अप्रैल को मेडिसिन मार्केट बंद कर करवाया जाएगा सेनेटाइजेशन। सील किए गए मोहल्ले के बगल में है मेडिसिन मार्केट। मेडिसिन मार्केट में काम करने वाले कई मजदूर आते हैं नयागांव और नजीराबाद इलाके से। मेडिसिन मार्केट की 750 दुकानों में काम करने वाले मजदूरों और खरीदारों से संक्रमण की आशंका। मार्केट एसोसिएशन ने मार्केट बंद कर सैनिटाइज करने का लिया निर्णय।।